फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के लिए LOC से घुसपैठ करना हुआ मु्श्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों के लिए अब भारतीय सीमा में घुसपैठ करना मुश्किल हो गया है। सेना के उत्तरी कमान प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा है कि लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर घुसपैठ रोकने के लिए आधुनिक और बेहतर फेसिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन


इसमें बेहतर सेंसर होने के साथ अन्य आधुनिक उपकरण भी लगे होंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि एलओसी पर बर्फ पिघलने के बाद घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने की आशंका है, लेकिन इन्हें रोकने के लिए सेना ने पहले ही तैयारी कर रखी है। एलओसी पर अतिरिक्त बल लगाया जा रहा है।

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खतरे के संबंध में हुड्डा ने कहा कि इस आतंकी संगठन की ओर से दक्षिण एशिया सहित भारत को टारगेट बनाने के बयान दिए जा रहे हैं।

हाफिज की धमकी में कुछ नया नहीं : हुड्डा

जम्मू-कश्मीर में अब तक इसके विशेष इनपुट नहीं मिले हैं। लेकिन, हमें इस मामले में सतर्क रहना होगा। संगठन की गतिविधियों का अध्ययन करके हमें सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा क‌ि हाफिज सईद की ताजा धमकी में कुछ नया नहीं है। वह पहले भी ऐसी धमकियां देता रहा है। पाकिस्तान सरकार को उस पर अंकुश लगाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हाफिज ने भारत में पठानकोट जैसे और हमले करने की धमकी दी है।

हुड्डा ने कहा कि सेना किसी भी आतंकी हमले का सामना करने के लिए तैयार है। वह नौशेरा में शनिवार को नौशेरा डे पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

'सियाचिन में पाकिस्तान की मदद को ठुकराया नहीं'

सियाचिन में बर्फीले तूफान में दूसरी बार सैन्य जवानों के फंसने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास हिमस्खलन की पूर्व जानकारी के आधुनिक उपकरण हैं। किसी भी सूचना पर हम जवानों की मूवमेंट बंद कर देते हैं।

घटना के दिन सूचना थी, लेकिन हिमस्खलन सीधा सैन्य शिविर के ऊपर हुआ। फंसे जवानों के लिए पाकिस्तान की ओर से मदद की पेशकश ठुकराने पर कमांडर ने कहा कि हमने उनके प्रस्ताव को ठुकराया नहीं, बल्कि उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम जवानों के बचाव अभियान में सक्षम हैं और पूरे साजो सामान के साथ अभियान चल रहा है।

कश्मीर में एक बार फिर लोगों की प्रोफाइल जमा कराई जा रही है। इस पर सैन्य कमांडर ने कहा कि यह पुलिस कर रही है और उससे सेना का कोई लेना-देना नहीं है। जहां तक मेरी सोच है, इसमें कोई बुराई नहीं है, यदि हम अपने लोगों का रिकार्ड बनाकर रखते हैं तो यह अच्छा ही होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें