फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकवाद और आतंकियों से समझौता नहीं करेगी सरकार'

Sat, 06 Aug 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड‌िप्टी सीएम डॉ. न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि सरकार आतंकवाद तथा आतंकियों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। जो भी देश के खिलाफ बंदूक उठाएगा वह या तो समर्पण करेगा या फिर मारा जाएगा। 
विज्ञापन


बस स्टैंड में मल्टी टायर पार्किंग के भूमि पूजन समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घाटी की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर है। हालात को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। काफी हद तक स्थितियों पर नियंत्रण पाने में सरकार कामयाब हुई है।

पाकिस्तान को घाटी में हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह लगातार कश्मीर को अशांत करने की कोशिशों में लगा हुआ है। ताजा मामले में भी वह पत्थरबाजों को शह दे रहा है। साथ ही आतंकी संगठनों को भी लगातार उकसा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार इन परिस्थितियों से जूझने में पूरी तरह सक्षम है। किसी भी कीमत पर पाकिस्तान के मंसूबे सफल नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष देखे आईआईटी भी आया और एम्स भी

अपने कार्यालय में मौजूद उपमुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि रियासती सरकार विकास की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत पक्कलडुल बिजली प्रोजेक्ट के लिए 360 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। एजेंडा आफ एलायंस पर भी काम चल रहा है।

कैबिनेट सब कमेटी ने मुख्य सचिव से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर एजेंडा कितना लागू हो पाया है और इसे लागू करने के लिए क्या कुछ किया जाना है, इस पर विचार होगा। सरकार जम्मू के विकास के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जम्मू को स्वतंत्र पर्यटक सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत 1100 करोड़ की लागत से तवी रिवर फ्रंट योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। गंडोला प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू में आईआईटी शनिवार से शुरू हो जाएगा। एम्स भी सांबा के विजयपुर में बनेगा। आईआईएम और आईआईएमसी भी जल्द अस्तित्व में आएगा। कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर विपक्ष ने काफी हो हंगामा किया था, लेकिन अब हकीकत सबके सामने है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें