राज्यपाल एनएन वोहरा ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों से संयम बरतने को कहा है ताकि जान-माल का कम से कम नुकसान हो। वे मंगलवार को श्रीनगर में नागरिक पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना तथा खुफिया एजेंसियों के साथ कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन से पहले तथा बाद में पूरी तरह से सहमति आधारित एक ड्रिल व्यवस्था विकसित करने के लिए कहा। इसके लिए डीजीपी को सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने का निर्देश भी दिया।
बैठक में राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकियों खिलाफ कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे आम जन को कम से कम असुविधा हो। इसमें उचित प्रतिबंध भी शामिल हैं।