फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जर्मनी से नौ ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पहुंचे, उप-राज्यपाल ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Tue, 08 Jun 2021 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

वर्तमान में 40 चिकित्सा मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सक्रिय हैं और 9 अन्य ऐसे प्लांट से प्रदेश में एलपीएम क्षमता 60 हजार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार को सोमवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर नौ मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की नई खेप मिली। यूरोप में निर्मित अत्याधुनिक प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को फ्रैंकफर्ट जर्मनी से इंडियन एयर फोर्स सी-17 कारगो विमान से गत पांच जून को रवाना किया गया था। भारतीय वायु सेना की ओर से 7 ऐसे प्लांट की खेप पहले भी लाई गई थी। 

विज्ञापन


उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इतने कम समय में यूरोप से 16 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट प्राप्त कर पाना संभव हुआ है। हमारा लक्ष्य भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा आपूर्ति को बढ़ाना है। पांच ऐसे 4000 एलपीएम क्षमता वाले नए प्लांट कश्मीर और अन्य 4400 एलपीएम की क्षमता वाले प्लांट जम्मू के अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बड़ी चूक: बिना नागरिकता के अफगानी महिला को पासपोर्ट जारी, सवाल- खुफिया विभाग की नजरों से कैसे बची    
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नजीर: देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा, चुनौतियों से भरी जंग की सच्चाई भी जान लीजिए    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें