फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर बदलेगी रियासत के शहरों की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जम्मू एंड कश्मीर के नौ शहरों के लिए आईएचएसडीपी के तहत 11.14 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। इसके साथ ही उन्होंने इन शहरों का बड़े पैमाने पर विकास होने की बात कही है।
विज्ञापन


इन शहरों में चिनैनी, उड़ी, भद्रवाह, बिलावर, दोरू, कोकरनाग, लेह और रियासी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि एएमएमआरयूटी स्कीम के तहत जल्द ही शहरों के विकास को व्यवहारिक रूप में लाया जाएगा।

बैठक में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के सचिव आयुक्त विपुल पाठक, अर्बन लोकल बाडी के निदेशक सौजन्य शर्मा सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

ये सब होगा विकास

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सभी अफसरों से शहरों के विकास के लिए क्या-क्या है, क्या नहीं है आदि की जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने बताया कि शहरों का विकास आधुनिक सुख सुविधाओं के मद्देनजर किया जाएगा।

केंद्र की एएमएमआरयूटी स्कीम के तहत सभी मेजर शहरों में विकास को प्रमुखता से लिया जा रहा है। केंद्र की आईडीएमटी स्कीम के तहत जम्मू क्षेत्र में 113 अलग-अलग कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये जारी हुए है।

इसके अलावा बिलावर हलके के विकास के लिए 50.33 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यही नहीं, उन्होंने बिलावर बस स्टैंड, टाउन हाल और मेटाडोर स्टैंड के विकास के लिए 74.59 लाख रुपये जारी करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार सभी क्षेत्रों का एक सम्मान विकास कार्य करने को प्रयासरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें