जम्मू कश्मीर में सेना के हैडक्वाटर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसमें नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चीफ ऑफ स्टॉफ को नियुक्त किया गया है, तो वहीं लेह में सब एरिया बनाया गया है।
जो जीओसी के अंडर में रहेगी। ये जम्मू कश्मीर में सेना में हुआ दूसरा बदलाव है, इससे पहले जुलाई- अगस्त में कई आर्मी कमांडर को बदला गया था जिसमें तीन नए जीओसी को जम्मू, कश्मीर और लेह में अप्वाइंट किया गया था।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल अशोक आम्ब्रे जो योल कैंटोमेंट हिमाचल प्रदेश के जीओसी हैं उन्हें जम्मू संभाग के संवेदनशील बार्डर जम्मू, सांआ और कठुआ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव तिवारी के कोलकाता के जीओसी बनाए जाने की खबर है।
लेफ्टिनेंट जनरल आम्ब्रे ने नौ सैन्य दल को एक साथ चुना है, वह आतंकवादियों की निगाहों में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय बार्डर लखनपुर से अखनूर तक की जिम्मेदारी रहेगी।
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा श्रीनगर का जीओसी से डीजीएमओ अगस्त में बनाया गया था, उन्हें अब नईदिल्ली आर्मी हैडक्वार्टर का डिप्टी चीफ बनाया गया है।
डीजीएमओ की पोस्ट पिछले 27 दिनों से खाली है। पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल पीआर कुमार पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं। एडिशनल डीजीएमओ मेजर जनरल रणबीर सिंह ही फिलहाल डीजीएमओ की पोस्ट संभाले हुए हैं।