कश्मीर घाटी में बर्फबारी और मौसम खराब होने के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम दिल्ली लौट गई है। पांच दिन पहले एनआईए ने अदालत से लश्कर के फाइनेंसर के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था।
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले में शामिल आतंकियों को फाइनेंस करने वाले लश्कर के ओवरग्राउंड वर्कर आसिफ हुसैन उर्फ उबैदा की गिरफ्तारी के लिए एनआईए टीम कश्मीर रवाना हुई थी, लेकिन खराब मौसम ने उन्हें लौटने को मजबूर किया।
आरोप है कि पाकिस्तानी आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के बाद आसिफ ने ही उन्हें रुपये मुहैया करवाने के साथ उनके लिए अन्य व्यवस्था की थी।