फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस की अनोखी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में अवैध पार्किगिं पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखी मुहिम की शुरूआत की है। इस अभियान का नाम आन स्पॉट स्टीकर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अवैध पार्किंगि पर काबू नहीं पाया जाता।
विज्ञापन


इस अभियान की शुरूआत श्रीनगर में एसएसपी ट्रैफिक (सिटी) श्रीनगर मकसूद उल जमान की निगरानी में की गई। पार्किंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटर वेहिकल एक्ट 1988 की धारा 133 (प्रतिरोधी/गलत पार्किंग) और धारा 187 के तहत स्टीकर चिपकाए गए।

एसएसपी ट्रैफिक (सिटी) श्रीनगर ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि क्रेनों के अभाव और चालान के वक्त वाहन मालिक का मौजूद न होने के कारण इस अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऑफ‌‌िस आकर भरना होगा जुर्माना

उन्होंने बताया कि गलत तरीके से खड़े वाहनों पर स्टीकर लगाया जाएगा। वाहन मालिक को एसएसपी ट्रैफिक के ऑफिस में आकर जुर्माना भरना होगा।

अगर वो 15 दिनों के भीतर ऐसा करने में विफल रहता है तो कोर्ट में कानूनी कार्रवाई के लिए उसका चालान पेश किया जाएगा और उसे कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा।

लोगों द्वारा भी इस अभियान का स्वागत किया गया है क्योंकि गलत रूप से वाहन खड़ा करने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें