फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार बढ़ा लेकिन कोटे का राशन नहीं!

Mon, 12 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत जम्मू कश्मीर में राशन कार्ड धारकों को तय स्केल से राशन नहीं मिल रहा है। इस वजह से राशन कार्ड धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बाजार भाव से राशन खरीदने को भी वह मजबूर हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च, 2000 को जम्मू कश्मीर की जनसंख्या 101.42 लाख थी। 2011 में हुई जनगणना में रियासत की जनसंख्या 1.25 करोड़ से ज्यादा हो गई थी।

लेकिन इसके बावजूद रियासत को केंद्र से मिलने वाला कोटा 2011 की जनसंख्या के आधार पर नहीं मिला। अब 2015 भी आ चुका है और राशन का कोटा 2000 की जनगणना के आधार पर आने से राशन कार्ड धारकों को राशन का तय स्केल 35 किलो राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


राशन कार्ड धारक केएल शर्मा का कहना है कि उनके परिवार में सात सदस्य हैं। राशन की तय स्केल 35 किलो निर्धारित है, लेकिन उन्हें 25 किलो राशन ही मासिक मिलता है। इस वजह से बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदकर परिवार का भरण पोषण करना पड़ता है।

ऐसी ही हालत को राशन कार्ड धारक कृष्ण लाल, राकेश कुमार और गोपाल गुप्ता ने भी जाहिर किया। रियासत में राशन कार्ड धारकों की कुल संख्या करीब 19.59 लाख है।

इनमें करीब 12.23 लाख एपीएल वर्ग के राशन कार्ड धारक हैं और करीब 7.36 लाख बीपीएल वर्ग के राशन कार्ड धारक हैं। इस संबंध में उपभोक्ता और जन वितरण विभाग जम्मू के निदेशक जीएस चिब को कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें