फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बोले, कश्मीरी पंडितों की वापसी सबसे अहम

Sun, 08 Nov 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
450 मेगवाट की बगलिहार पन बिजली परियोजना को रियासत और देश को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के रिफ्यूजियों और 1990 में कश्मीर घाटी से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के हल का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत को दिए गए 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज से सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। मोदी ने कहा कि 1947 के लाखों रिफ्यूजी हैं और रियासत के 15 से 20 फीसदी लोग विस्थापित हैं।

यह कोई छोटा दर्द नहीं है, यह बहुत बड़ी तकलीफ है। उन्होंने कहा कि बहुत देर हो गई है और 1947 के रिफ्यूजियों और विस्थापित कश्मीरी पंडितों का का सम्मानजक तरीके से पुनर्वास होना चाहिए। इसकी पैकेज में व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें