फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कल सजेगा शीतकालीन दरबार

Sun, 08 Nov 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में नौ नवंबर को दरबार सज जाएगा। संबंधित विभागों ने दरबार की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सचिवालय समेत कर्मचारियों की कालोनियों में भी इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर से आया रिकार्ड जम्मू सचिवालय में अपनी जगह पर लगा दिया गया है। साफ सफाई से लेकर रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है। जम्मू से संबंधित कर्मचारी जम्मू पहुंच चुके हैं, जबकि कश्मीर संभाग से कर्मचारी रविवार शाम तक यहां पहुंच जाएंगे।

दरबार के प्रबंधों का आखिरी जायजा लेने के लिए एस्टेट विभाग के निदेशक डा. गुलाम नबी इट्टू सचिवालय समेत कर्मचारी कालोनियों और प्राइवेट होटलों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। जम्मू में छह माह के लिए शिफ्ट हो रहे दरबार के चलते सड़कों की मरम्मत का काम जोरशोर से जारी है।
विज्ञापन


दरबार खुलने के साथ ही जम्मू में करीब दस हजार वाहन बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही करीब आठ हजार कर्मचारी भी यहां आ जाएंगे। दरबार खुलने के पहले दिन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को जम्मू सचिवालय में पारंपरिक गार्ड आफ आनर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें