फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की होगी हालत खराब

Fri, 12 Jun 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत ही बुरी रही है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की काफी आलोचना हुई है। काफी संख्या में सरकारी स्कूल ऐसे सामने आए, जिनका परीक्षा परिणाम जीरो प्रतिशत रहा। इसी को लेकर अब शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि 0 से 20 प्रतिशत तक परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की सूची तैयार करके जमा करवाएं।
विज्ञापन


जल्द इन स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता भरी शिक्षा के लिए सरकार की तरफ से हर वर्ष करोड़ों की राशि खर्च की जाती है। इसका सबसे बड़ा हिस्सा सरकारी शिक्षकों पर खर्च होता है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी स्कूलों में बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। जब भी बोर्ड के परीक्षा परिणाम सामने आते हैं तो सरकारी स्कूलों के हालत खराब ही रहती है। इस बार भी हालत कुछ ऐसी ही रही है।

जम्मू संभाग में दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में कई सरकारी स्कूल ऐसे रहे हैं, जिनमें परीक्षा परिणाम 0 से 20 प्रतिशत तक रहा है। इसको लेकर डायरेक्टरेट आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू अब गंभीर हो चुका है। अब एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें कठुआ, डोडा, रामबन, रियासी, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, सांबा, किश्तवाड़ और जम्मू जिले के सीईओ से उनके जिले में दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में 0-20 प्रतिशत वाले स्कूलों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


स्कूलों नाम के साथ ही शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा है। सूची में शिक्षकों के पांच वर्ष की ट्रांसफर का भी पूरा ब्योरा देना होगा। सूची मिलने के बाद न शिक्षकों पर कार्रवाई की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें