फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी: फिर नाकाम रही जेएंडके की गेंजबाजी

Thu, 29 Jan 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
होलकार क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में वीरवार को रणजी ट्राफी ग्रुप ए में मध्य प्रदेश ने जेएंडके के खिलाफ मजबूत शुरुआत की। मध्य प्रदेश ने पहले दिन के खेल में चार विकेट के नुकसान पर 90 ओवर में 271 रन जुटा लिए थे।
विज्ञापन


जेएंडके के गेंदबाज पहले दिन ज्यादा कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाए। शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल में जेएंडके के गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन के साथ अंक तालिका में बढ़ोतरी के लिए मैदान पर उतरना होगा।

उल्लेखनीय है कि जेएंडके रणजी ट्राफी में अपने सात मुकाबलों में अब तक सिर्फ बारह अंक ही जुटा पाया है। मध्य प्रदेश के खिलाफ आखिरी मुकाबले में जेएंडके को ज्यादा अंक बटोरकर अगली बार भी ग्रुप ए में कायम रहने के लिए बेहतर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


वीरवार को मध्य प्रदेश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसे सफलता भी मिली। हालांकि मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज एआर श्रीवास्तव महजूर अली की गेंद पर शून्य पर ही पवेलियन लौट गए, लेकिन दूसरे छोर से जलाज एस सक्सेना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 177 गेंदों पर 14 चौकों से टीम के खाते में 89 रन जोड़कर मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

मध्यक्रम में एनवी उजहा ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर संभलकर खेलते हुए 85 अहम रन टीम के खाते में जोड़े। इसके अलावा बी बुंदेला नाबाद 62 और हरप्रीत सिंह 13 रनों पर पिच पर टिके हुए हैं। टीम के खाते में अतिरिक्त 18 रन भी आए।

जेएंडके की ओर से राम दयाल ने 15 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट चटकाया। महजूर अली और परवेज रसूल को भी एक-एक सफलता मिली, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। शुक्रवार को जेएंडके के गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों को भी बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम में लौटने की जरूरत होगी।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें