फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग में रियासत के दो कांस्य पदक पक्के

Tue, 10 Feb 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में चल रही 35वीं नेशनल गेम्स में जिमनास्टिक के बाद बाक्सिंग में राज्य के बाक्सरों ने शानदार प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंचकर दो कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। इसमें महिला वर्ग में अंजू बाला और पुरुष वर्ग में धीरज कुमार ने जीत अभियान को जारी रखा हुआ है। नेशनल गेम्स में पहली बार बाक्सिंग में दो कांस्य पदक पक्के हुए हैं।
विज्ञापन


महिला वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंजू बाला ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए उड़ीसा की गायत्री देवी को पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंजू ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी पर जोरदार हमले जारी रखे और उसे अपने पर हावी होने के खास मौके नहीं दिए।

पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम भार में धीरज कुमार ने अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए सर्विसेज के मंजीत कुमार को शिकस्त देकर सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। धीरज ने भी शानदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाकर खेला और आखिर में जीत अपनी झोली में डाली।
विज्ञापन


हालांकि राज्य के आशीष जसरोटिया को 69 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तरांचल के जोगेंद्र सिंह से हार देखनी पड़ी। टीम के दो कांस्य पदक पक्के होने पर जम्मू-कश्मीर एमेच्योर बाक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान डा. रंगील सिंह, महासचिव आशुतोष शर्मा आदि ने टीम के सदस्यों को बधाई दी है। टीम का नेतृत्व वरिष्ठ बाक्सिंग कोच अनिल बडेरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें