फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी में हाथ आजमाएंगे 20 राज्यों के सूरमा

Tue, 05 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केके हक्कू स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ में बुधवार से शुरू हो रही पांचवीं हाकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (पुरुष) के लिए कई टीमों ने मंगलवार को खूब पसीना बहाया। चैंपियनशिप में देशभर से बीस राज्यों के धुरंधर हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू विश्वविद्यालय और एमए स्टेडियम में भी लीग मुकाबले प्रस्तावित है। मेजबान टीम पूल डी में टक्कर देगी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के लिए पूल ए में हाकी भोपाल, असम हाकी, द मुंबई हाकी एसोसिएशन लिमिटेड, गोएन्स हाकी और दादरा एंड नगर हवेली हाकी एसोसिएशन शामिल हैं। पूल बी में केरल हाकी, हाकी राजस्थान, हाकी उत्तराखंड, हाकी पुडुचेरी, हाकी मध्य प्रदेश, पूल सी में हाकी गुजरात, बंगाल हाकी एसोसिएशन, सिटीजन हाकी इलेवन, त्रिपुरा हाकी, हाकी पटियाला को रखा गया है। पूल डी में हाकी हिमाचल, हाकी बिहार, विदर्भ हाकी एसोसिएशन, हाकी जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन शामिल हैं।

इनके बीच होगा मुकाबला
चैंपियनशिप के शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को पूल ए और बी में चार मुकाबले खेले जाएंगे। यह सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक करवाए जाएंगे। इसमें पूल ए में हाकी भोपाल बनाम असम हाकी, गोएन्स हाकी बनाम दादरा एंड नगर हवेली हाकी एसोसिएशन और पूल बी में केरल हाकी बनाम हाकी राजस्थान और हाकी पुडुचेरी बनाम हाकी मध्यप्रदेश के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम से आगाज
बुधवार को शाम पांच बजे उद्घाटन समारोह में युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री इमरान रजा अंसारी खिलाडि़यों का जोश बढ़ाने पहुंचेंगे। इस दौरान विभिन्न टीमों के मार्च पास्ट के अलावा सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी जाएगी। 16 मई को सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद 17 मई को खिताबी और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें