फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रैगिंग को कत्तई न सहें, उचित जगहों पर करें अपनी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के छात्र अधिष्ठाता कार्यालय ने रैगिंग विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रैगिंग के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाना और परिसर में एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट्स डॉ. शम्स कमाल अंजुम के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और रैगिंग के प्रति विश्वविद्यालय की शून्य-सहिष्णुता नीति और परस्पर सम्मान एवं गरिमा के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर उप कुलपति प्रोफेसर जावेद इकबाल ने सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित और समावेशी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए एक विशेष संदेश दिया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने छात्रों से किसी भी प्रकार की रैगिंग के खिलाफ एकजुट होने और उचित माध्यमों से घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करने का आग्रह किया। मुख्य प्रॉक्टर डॉ. परवेज़ आलम ने निवारक उपायों और सकारात्मक परिसर संस्कृति को बढ़ावा देने में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें