फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट के परिक्षार्थी यहां से देख सकते है अपने पेपर की आंसर-की

Tue, 17 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दिसंबर में आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। इस बार आंसर की देखने की प्रक्रिया जटिल हो गई है। इसको देखने के लिए पासवर्ड का होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सुविधा है कि अगर दिए गए उत्तर याद नहीं हैं तो उसकी कॉपी भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


बीते साल 28 दिसंबर को हुई नेट परीक्षा की आंसर-की (उत्तर कुंजी) को लेकर कोई समस्या है तो उम्मीदवार उसको चैलेंज कर सकते हैं। यूजीसी ने नेट परीक्षा के आयोजन का जिम्मा इस बार सीबीएसई को सौंपा था। देशभर में परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2014 को हुआ था।

अब रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी देखने की सुविधा दी गई है, जिससे वह अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। आंसर की सीबीएसई-नेट की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन


नेट परीक्षा की आंसर-की (उत्तर कुंजी) देखने लिए इस लाइन पर क्लिक करें

आंसर की को देखने के लिए उम्मीदवार को यूजर आईडी में अपना रोल नंबर भरना होगा और पासवर्ड में आवेदन के समय बनाए गए पासवर्ड को भरना होगा। उसके बाद आंसर की देखने का विकल्प आएगा। उस पर क्लिक करने पर बुकलेट नंबर, प्रश्न-पत्र और विषय का चयन करना होगा, जिसके बाद ही आंसर की सामने आएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें