फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गीतानगर में सक्षम की तरफ से मातृ शक्ति दिव्यांग सेवा अधिवेशन हुआ। इसमें पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान दिव्यांगों की समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार से उनका समाधान करने की अपील की। वहीं, पेंशन में बढ़ोतरी की मांग उठाई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से दिव्यांगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। 2014 से पहले जो योजनाएं सिर्फ कागजों में दिखती थीं उन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया गया है। दिव्यांगों के प्रति लोगों को मानसिकता बदलने की जरूरत है। एक परिवार एक दिव्यांग को संभाल ले तो समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इस दौरान सांसद ने एक परिवार एक दिव्यांग का नारा भी दिया।
कार्यक्रम में सक्षम के राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव सदस्य अभय परगाल, प्रदेश प्रधान पवन देव सिंह, जिला प्रधान सर्राफ सिंह नाग, सेवानिवृत्त डीजीपी एसपी वैद, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री स्वामी विश्वानाथन, जिला संयोजक कुलदीप पंडोह, प्रदेश महिला प्रमुख चंचल राजपूत, पुष्पेंद्र महाराज, एसएसपी शैलेंद्र सिंह, निपूणा की फाउंडर सुभद्रा रानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें