फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट फतह करने निकली एनसीसी की महिला कैडेट

Thu, 10 Mar 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • 31 मार्च को दल नेपाल पहुंचेगा और इसके बाद 15 से 25 मई को यह दल माउंट एवरेस्ट तक पहुंचेगा।
  • 2015 में 7 जनवरी से 3 फरवरी तक हुए ट्रायल में 100 लड़कियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
माउंट एवेरेस्ट चोटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार नेशनल कैडेट कार्प्स (एनसीसी) की लड़कियां माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी। कर्नल गौरव करकी के नेतृत्व वाले 15 सर्विस कर्मियों के साथ दस लड़कियों के  दल को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राय इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


31 मार्च को दल नेपाल पहुंचेगा और इसके बाद 15 से 25 मई को यह दल माउंट एवरेस्ट तक पहुंचेगा। एनसीसी के डायरेक्टर जनरल ए चक्रवर्ती ने इस दल का प्रस्ताव 2014 में रखा था। 

इसके 2015 में 7 जनवरी से 3 फरवरी तक हुए ट्रायल में 100 लड़कियों ने हिस्सा लिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर 40 को अगले चरण के लिए चुना गया। माउंट डीओ टिब्बा पर प्री अभियान 2015 में हुआ। 
विज्ञापन


इसमें 40 कैडेट ने हिस्सा लिया। इसके बाद टीम ने अगस्त में त्रिशूल में प्री अभियान किया। इसके आधार पर दस लड़कियों को एवरेस्ट के लिए चुना गया। उक्त अभियान को आयोजित करने का मुख्य मकसद लड़कियों में जोश, अनुशासन, हौसला भरना है। इसमें शामिल एनसीसी कैडेट ने पहलगाम के माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट और विंटर स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा दार्जिलिंग में भी ट्रेनिंग ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें