फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनसीसी महिला बटालियन शुरू करने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्याय जम्मू में एनसीसी की महिला बटालियन शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। अब पढ़ाई के साथ छात्राएं देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी भागीदार बनेंगी। नई शिक्षा नीति के तहत प्रशासन ने गर्ल्स बटालियन शुरू करने का कदम उठाया है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय के 22 विभागों की इच्छुक छात्राओं से बटालियन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगें हैं। इसके बाद 17 छात्राओं को क्षमता और योग्यता के अनुसार चयनित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह सैन्य कार्यालय से विवि को एक पत्र प्राप्त जारी होगा, जिसके बाद आवेदन की तिथियां निर्धारित की जाएंगी। चयनित कैडेट्स संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। तीन सालों तक गर्ल्स बटालियन के विश्वविद्यालय में कुल 50 पद होंगे। पहले और दूसरे वर्ष 17-17 और तीसरे वर्ष 16 पद भरे जाएंगे। महिला बटालियन प्रभारी डॉ. श्वेता कोहली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में सैना कार्यालय से एक पत्र प्राप्त होने वाला है। उसके बाद 17 छात्राओं का कैडेट्स के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
केंविवि में 14 को होगा ब्वॉयज बटालियन का शारीरिक परीक्षण
केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2020 में ब्वॉयज बटालियन शुरू की थी। इस साल बटालियन का तीसरा बैच शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाने वाले छात्रों का 14 को शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा। इसी आधार पर करीब ब्वॉयज बटालियन के 50 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

-एनआईटी श्रीनगर में शनिवार को शुरू हुई गर्ल्स बटालियन
एनआईटी श्रीनगर में भी शनिवार को महिला बटालियन शुरू कर दी गई है। आंतकवाद से त्रस्त कश्मीर में भी छात्राओं को कैडेट्स बनने का पहली बार मौका दिया गया है। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के अधीन सभी कॉलेजों में एनसीसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें