फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पीओके में गोलीबारी की मांग से लोग दहशत में: नेकां

Wed, 29 Jun 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
व‌िधानसभा में हंगामा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीओके में चल रहे आतंकी कैंपों पर बमबारी की भाजपा की मांग पर मंगलवार को राज्य विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस मसले पर भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों में तीखी तकरार हुई। पांपोर हमले के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर नेकां ने सरकार से सफाई मांगी। नेकां विधायक देवेंद्र राणा ने भाजपा पर रियासत में जंग का उन्माद पैदा करने का आरोप लगाया। अपरोक्ष रूप से संघ पर हमला करते हुए कहा कि गोलियां नागपुर नहीं बल्कि रियासत में चलती हैं। 
विज्ञापन


राणा का यह बयान भाजपा विधायकों को नागवार गुजरा। उन्होंने खड़े होकर राणा की टिप्पणी का जोरदार विरोध शुरू कर दिया। सदन में सुनवाई न होने का तर्क देकर नेकां विधायकों ने वाकआउट कर दिया। 

सुबह विधानसभा में पीरजादा गुलाम जिलानी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही देवेंद्र राणा ने भाजपा द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर बमबारी की मांग पर सवाल खड़े किए। राणा ने स्पीकर से कहा कि वे सरकार से इस मामले पर पक्ष स्पष्ट करवाएं। क्योंकि ऐसे बयान से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

‘अब बोलो, बात बोली से बनेगी या गोली से’

अभ‌िभाषण के दौरान हंगामा - फोटो : PTI

भाजपा रियासत में युद्ध का उन्माद पैदा करने का प्रयास कर रही है। सदन में नेकां के साथ कांग्रेस विधायक भी सत्ता पक्ष के खिलाफ बोलने लगे। राणा ने कहा पुंछ, बालाकोट, अरनिया, सांबा के लोगों से पूछो कि जब-जब इन लोगों ने सीना ताना, वहां से गोली चली और सीमावर्ती लोगों को ही खामियाजा भुगतना पड़ा है। 

दोनों तरफ के शोर में हस्तक्षेप करते हुए स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने कहा हमें गर्व होना चाहिए कि केंद्र सरकार दिल्ली से पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है। सरकार पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने में समर्थ है। इस जवाब के बावजूद नेकां विधायक संतुष्ट नहीं हुए और विरोध जताते हुए सदन से बाहर चले गए।

हंगामे के दौरान पीडीपी विधायकों की तरफ देखते हुए नेकां विधायकों ने कहा कि आप तो गोली नहीं बोली की बात करते थे। आप बताओ बोली से बात बनेगी या गोली से। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि युद्ध का उन्माद पैदा करने और बमबारी से नागपुर को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, गोली वहां नहीं रियासत की सरहदों पर रहने वालों पर चलेगी। नेकां विधायकों ने भाजपा विधायकों से कहा कि वह यह रवैया व पाकिस्तान को उकसावे वाली बयानबाजी को सहन नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें