फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को किया ढेर

Tue, 28 Jun 2016 11:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में हिजबुल कमांडर समेत दो आतंकी मारे गए। मौके से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया। वहीं हिजबुल कमांडर के मारे जाने की खबर के बाद सोपोर में लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया और पुलिस की एक गाड़ी फूंक दी।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नतनुसा के नागरी गांव में गुलाम मोहिउद्दीन के घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। तत्काल ही मंगलवार को तड़के सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), कार्गो श्रीनगर और एसओजी ने गांव को घेर लिया।

लाउडस्पीकर से आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक भीषण मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। इसकी शिनाख्त सोपोर निवासी समीर अहमद वानी के तौर पर हुई। वह वर्ष 2014 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन


अभी वह हिजबुल के डिवीजनल कमांडर के तौर पर सक्रिय था। मौके से एक एके राइफल, एक चीनी पिस्टल के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए। आतंकी का शव बरामद होने के बाद आपरेशन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

लोआब में सर्च आपरेशन जारी

Encounter - फोटो : PTI
दूसरी मुठभेड़ में शाम को सुरक्षा बलों ने लोआब इलाके में एक आतंकी को मार गिराया। वह लश्कर का आतंकी बताया जाता है। माना जा रहा है कि हाल ही दिनों में उसने घुसपैठ की थी।

सटीक सूचना के आधार पर 18 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी ने रंग वन क्षेत्र को वारनो गांव के पास घेर लिया। आतंकियों ने अपने को घिरा देखकर सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। वे सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की फिराक में थे।

कुछ देर की मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से एक एके-47 रायफल और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी के अनुसार और कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं। इनकी तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें