फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: उमर अब्दुल्ला का विपक्ष को सुझाव- जिन सीटों पर बीजेपी को जीत की उम्मीद वहां करें गठबंधन

Wed, 20 Sep 2023 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को विपक्ष को उन सीटों पर गठबंधन करना चाहिए जहां भाजपा को जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
Omar Abdullah - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को विपक्ष को उन सीटों पर गठबंधन करना चाहिए जहां भाजपा को जीत की उम्मीद है। कश्मीर घाटी की तीनों लोकसभा सीटों पर फिलहाल नेशनल कॉन्फ्रेंस का कब्जा है, जबकि जम्मू की दो और लद्दाख की एक सीट का भाजपा के खाते में है।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला के सुझाव पर पीडीपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पीडीपी सूत्रों ने कहा कि उनका नेतृत्व नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के विचार से खुश नहीं है। सूत्रों ने कहा कि पीडीपी का मानना है कि यह उन्हें दरकिनार करने और जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति की बहाली के लिए 2019 में गठित पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन को कमजोर करने का एक प्रयास है। इस पर उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि वह अपने सुझाव से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा, “क्या मुझे अपना दृष्टिकोण सामने नहीं रखना चाहिए? मैंने अपनी पार्टी का दृष्टिकोण बता दिया है और यह मेरा अधिकार है। मैंने अपनी राय किसी पर थोपी नहीं है।'' पिछले हफ्ते दिल्ली में आईएनडीआई गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर उनकी टिप्पणियों पर पीडीपी की नाखुशी का सुझाव देने वाली रिपोर्टों के बारे में एक सवाल का जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैंने केवल इतना कहा है कि जब आप (विपक्ष) सीट बंटवारे के बारे में बात कर रहे हैं, तो एक फॉर्मूला होना चाहिए… अगर हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है, तो हमें उन सीटों पर गठबंधन करना चाहिए जहां भाजपा को जीत की उम्मीद है। मुझे नहीं लगता कि भाजपा को कश्मीर से कोई सीट मिल रही है. मैंने केवल अपना दृष्टिकोण सामने रखा है।

उन्होंने कहा कि उनके सुझाव को मानना या न मानना गठबंधन पर निर्भर है और वह अपने सुझाव से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं, उमर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें तीसरे मोर्चे की गुंजाइश दिखती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं किसी तीसरे मोर्चे के लिए बोलना पसंद नहीं करूंगा, मैं इंडिया गठबंधन के लिए बोलूंगा...ओवैसी अपना एकदलीय गठबंधन भी कर सकते हैं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें