फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्रभुता और अखंडता की ली शपथ

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन रियासी में एकता दिवस पर शपथ ग्रहण करते हुए पुलिस के जवान। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। सरदार बल्लभ भाई पटेल के 146वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जिला पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जवानों ने देश की प्रभुता और अखंडता की शपथ ली।
विज्ञापन

गीता नगर में स्थित जिला पुलिस लाइन में करवाये गए कार्यक्रम के दौरान सभी जवानों ने साथ मिल कर शपथ ग्रहण की। मौके पर एसएचओ, डीएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला युवा सेवा व खेलकूद विभाग ने इस मौके पर हाई स्कूल केबल डगा में कार्यक्रम करवाया। एक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें 17 बाइकर्स ने हिस्सा लिया।
साथ ही एक वॉलीबाल प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें चार स्थानीय टीमों ने हिस्सा लिया। मौके पर डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 60 लोग शामिल हुए। सभी को आज के दिन की महत्ता के बारे में बताया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी एकता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें