फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश में दो के खिलाफ पूरक अरोप पत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू की विशेष अदालत में आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन के दो दहशतगर्दों के खिलाफ
विज्ञापन

पूरक अभियोग पत्र दाखिल किया है। आरोपी शैद नवीद निवासी मेंढर (पुंछ) और जफर इकबाल निवासी सुरनकोट (पुंछ) पर आतंकी साजिश रचने का केस दर्ज है। जफर इस समय पाकिस्तान और नवीद कुवैत में है।
विज्ञापन

पाकिस्तान और कु वैत में बैठ कर यह दोनों आतंकी पाकिस्तान स्थित टीयूएम की भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की उस साजिश का हिस्सा थे जिसे ंपुंछ में सक्रिय आतंकी सहयोगियों से मिलकर अंजाम दिया जाना था। इसमें अवैध रूप से हथियारों की तस्करी और आतंकियों तक फंड पहुंचाने की साजिशों को भी अंजाम दिया जाता था। इससे पहले 24 जून 2021 को पेश हुए पूरक अभियोग पत्र में एनआईए ने सात लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था। शैद नवीद और जफर इकबाल वहां बैठ कर पुंछ में सक्रिय आतंकियों के लिए काम करते हैं। यह लोग आतंकियों तक हथियार, गोला बारूद, नारकोटिक्स, पैसा आदि पहुंचाते हैं, ताकि जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां चलाने वाले आतंकियों की मदद हो। अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी जफर इकबाल पाकिस्तान में है जो वहां से फंड भेजता था। वह अपने सहयोगी शैद नवीद जो कि कुवैत में है, इसके लिए फंड भेजता था। यह फंड पुंछ में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचता था। एक साल पहले एनआईए ने पुंछ में इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था और सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें