फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय जिम्नास्टिक के महाकुंभ का आगाज, 600 खिलाड़ी दिखा रहे हैं प्रतिभा

Mon, 22 Nov 2021 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

यूटी बनने के बाद पहली बार जम्मू में जिम्नास्टिक की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन ने प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से प्रतियोगिता करवा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में एमए स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में सोमवार को 56वीं आर्टिस्टिक और 25वीं रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आगाज हुआ। चैंपियनशिप 26 नवंबर तक चलेगी, जिसमें देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। सलाहकार ने विभिन्न खिलाड़ियों का स्वागत करते उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रदेश प्रशासन खेलों के साथ-साथ खेल ढांचे को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप होने से यहां के खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिलेगा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिम्नास्टिक एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया किरण वातल, सचिव जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल नुजहत गुल भी मौजूद रहे। 

इन राज्यों के खिलाड़ी ले रहे भाग 
चैंपियनशिप में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा, राजस्थान, पंजाब, ओड़़िशा, महाराष्ट्र, मणिपुर, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, झारखंड, जम्मू कश्मीर, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें