फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीणों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बुधवार को राष्ट्रीय मतदान दिवस पर क्षेत्र के बीएलओ ने गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अधिकतर कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में आयोजित हुए। यहां स्कूली बच्चे, ग्रामीण और क्षेत्र के बीएलओ शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने वोट देना सबके लिए अनिवार्य, मेरा वोट मेरा अधिकार और अपना वोट जरूर डालें, के नारों लगाए। इससे पहले स्कूल पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों बच्चों और स्कूल प्रशासन ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ ली। इस मौके पर ग्रामीणों को बताया गया कि सभी को अपने मत का प्रयोग करके अपनी मनपसंद सरकार चुनने का अधिकार है। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर मतदाताओं को बिना भेदभाव जाति धर्म से ऊपर उठकर बिना लालच की एक ईमानदार नेता चुनने का अधिकार है। बीएलओ ने बताया कि कार्यक्रम उन्होंने 13 वें नेशनल वोटर डे के उपलक्ष्य में आयोजित किए है। कार्यक्रम का मक़सद लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

कैप्शन 1 परगवाल में वोटर डे पर शपथ लेते स्कूली बच्चे तथा ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें