फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्र को मजबूत बनाना है, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। उपजिला प्रशासन की तरफ से 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस दौरान आह्वान किया गया कि अगर राष्ट्र को मजबूत बनाना है तो युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। इस दौरान विचारों के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने संबंधी विचार रखे गए।
इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले क्षेत्र के बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। सभागार में मौजूद लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाने के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। उसी के चलते यह दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। हमें धर्म जाति से प्रभावित न होकर निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करने का देश के हर एक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। आयु 18 वर्ष होने युवा वर्ग के लोगो को मतदान करने का अधिकार देश के कानून के मुताबिक मिलता है। एसडीएम ने कहा कि उप जिला प्रशासन की तरफ से लगातार जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जाता रहा है, आज से ही हमें शपथ लेने की जरूरत है कि हमें मतदान का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए और मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक करने की शपथ लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान संगोष्ठी में विचार रखने वाली छात्राओं को एसडीएम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार शूव अहमद शाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बाक्स
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन जरूर किया गया पर जिन नए लोगो के मतदाता सूचियों में नाम जोडे गए उन्हे मतदाता पहचान पत्र नही मिल पाए। मतदाता पहचान पत्र नही मिलने पर विभागिया अधिकारियों ने बताया कि 12638 नए लोगो के नाम जोडे गए है। इन लोगो को मतदाता पहचान पत्र की छपाई नही होने पर बाद में मतदाता पहचान पत्र एक कार्यक्रम का आयोजन कर मुहैया करवाए जाऐगे। सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि सरकार व विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली नही होने पर लोगो के समय पर कार्य नही हो पाते जिसक सबूत नए मतदातओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाता पहचानपत्र नही मिल पाना है।
विज्ञापन

वही सुत्रो की मानो तो जिला आयूक्त के निर्देश के उपरांत एक बजे कार्यक्रम का आयोजन भी जल्दबाजी में किया गया। पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन नही करने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें