फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमेरिका ने भी माना मेरा मंत्र: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत शिकायत से की। मोदी ने कहा, मुझे शिकायत है कि मेरी पिछली रैली में आधे ही लोग भाषणा सुनने आए थे।
विज्ञापन


आगे मोदी ने कहा, मैं आपके तीस सालों की सभी परेशानियों को दूर करूंगा। यह अवसर है कि भ्रष्टाचार, परिवार, बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्याओं से पार पाया जा सके।

मैंने यहां भाजपा संगठन के लिए भी काम किया है। मुझे यहां की सभी समस्याएं पता हैं। मैं जब भी यहां आता हूं तो लोग कहते हैं, कश्मीर की सरकार हमारे साथ भेदभाव करती है हमारा हक छीन लेती है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, इन दलों के नेता बयान दे रहे हैं कि घाटी में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। मोदी ने निशाना साधते हुए कहा, ये लोग घाटी और जम्मू को अलग-अलग समझते हैं यह उनके बयानों से झलकता है।

मोदी ने कहा, इस बार जम्मू कश्मीर और लद्दाख हर जगह से ये तीनों पार्टियां गायब हो जाएंगी और माइक्रोस्कोप से भी दिखाई नहीं देंगी।

उन्होंने कहा, हमारा मंत्र है 'सबका साथ सबका विकास' अब अमेरिका भी इस मंत्र को मानने लगा है।

गड़बड़ाया मोदी का हिसाब किताब

जनधन योजना की बात करते हुए एक बार फिर से पीएम मोदी का हिसाब किताब गड़बड़ा गया। मोदी ने कहा, हमने गरीबों को बैंकों के साथ जोड़ा और अब तक नौ करोड़ खाते खुल चुके हैं।

अब तक गरीबों ने बैंकों में सात हजार करोड़ रूपए जमा कराए हैं। यहां बता दें कि, इससे पहले कठुआ की रैली में मोदी ने कहा था कि, गरीबों ने बैंकों में आठ हजार करोड़ रूपए जमा कराए हैं।

कठुआ रैली के दौरान भी मोदी ने आठ हजार करोड़ को पहले आठ करोड़ कहा था, गलती का एहसास होने के बाद अपने आप को ठीक किया था।

आगे उन्होंने कहा, अगर कुछ लोगों को एके 47 पर भरोसा है तो आपको दिखाना है कि आपकी अंगुली में उनकी अंगुली से ज्यादा ताकत है। ईवीएम मशीन पर बटन दबाकर आप उनके 'ट्रिगर' को करारा जवाब दें।

'मैं जम्मू की बीस सीटों की जनता से कहना चाहता हूं कि इस बार आप लोगों को मतदान के तमाम रिकॉर्ड टूटने चाहिए।' 'मैं आपके सपनों का साथी हूं, आपके दुखों का हिस्सेदार हूं, आपकी पीड़ा मेरी पीड़ा है, मैं आपके सपनों को संजोने आया हूं।'

'पीडीपी एनसी और कांग्रेस ने की गलतियां'

मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी हर सरकार से सौदा करके घुसपैठ करती है। रियासत का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ने किया है। आज तक कांग्रेस के कारण ही जम्मू-कश्मीर का विकास नहीं हो सका है।

मोदी ने कहा, यहां पर बाप-बेटी और बाप-बेटे ने अपना रिजर्वेशन कराया हुआ है। यहां पर इन्हीं लोगों की सरकार चलती है। इस बार इन लोगों का कारोबार खत्म होना चाह‌िए।

उन्होंने कहा, पीडीपी, एनसी और कांग्रेस ने हर बार गलती की और आपने इनको हर बार लड्डू खिलाया। उनको कम से कम पांच साल की सजा होनी चाहिए तभी ये सुधरेंगे। जिस प्रकार से इन तीनों से राजनीति चलाई है उसने देश को बांट दिया है।

अब हाथ में लैपटॉप चाहता है नौजवान

इससे पहले बिलावर में नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत नारी शक्ति को नमन करने के साथ की। मोदी ने कहा, इस बार चुनाव में नारी शक्ति न‌िर्णायक साब‌ित होगी।

उन्होंने कहा, आज से पहले किसी रैली में इतनी महिलाएं नहीं देखी गई है। उन्होंने कहा, मुझे बहुत सी धमकियां मिलती हैं लेकिन जब तक मेरी माताओं बहनों का आशीर्वाद मेरे साथ है तब तक मुझे कुछ नहीं हो सकता।

मोदी ने आगे कहा, अब समय आ गया है जब यहां का नौजवान अपने भविष्य के बारे में सोचने लगा है। वह भी चाहता है कि जब देश के नौजवान के हाथ में लैपटॉप है तो मेरे हाथ में भी लैपटॉप होना चाह‌िए।

मोदी ने कहा, मौसम में ठंड भले ही बढ़ जाए लेकिन मतदान में गर्मी रहनी चाहिए और बाइस की बाइस सीटें भाजपा के खाते में आनी चाहिए। इस बार ऐसा मतदान हो कि सभी रिकॉर्ड टूट जाएं।

'जम्मू के लोगों ने हमेशा गलती की है'

मोदी ने कहा, यहां की सरकारें जम्मू के साथ ही श्रीनगर के इलाकों के साथ भी अन्याय करती हैं। इस बार हमें रियासत में बराबरी और समानता का माहौल बनाना है।

भाईयों इस बार एनसी, कांग्रेस और पीडीपी वालों से कह दो, अपना परिवार संभालों क्योंकि वह सरकार में आकर भी अपना परिवार ही संभालते हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, यह कभी नहीं चाहती कि रियासत में अच्छी सरकार बने। वह हमेशा चाहती है कि यहां ऐसी सरकार बने जिसमें एक टांग कम हो और फिर कहते हैं हम समर्थन देंगे। फिर पांच साल मजा लेते हैं और चुनाव से तीन महीने पहले सरकार को छोड़ देते हैं।

भाईयों, कांग्रेस के इस खेल को पहचानों। कांग्रेस के इस खेल का सबसे ज्यादा शिकार कश्मीर के लोग नहीं जम्मू के लोग हुए हैं।

मोदी ने कहा, इस बार कांग्रेस हारने वाली है लेकिन केवल हारने से मुझे संतोष नहीं है। इस बार कांग्रेस का ऐसा हाल होना चाहिए कि पचास साल तक कांग्रेस वापस न आ सके। गांवों से कांग्रेस की मत पेटियां खाली निकली चाहिए।

'ये चुनाव जाति बिरादरी का नहीं है'

मोदी ने कहा, जनता सरकार से हीरे जवाहरात नहीं मांगते। उन्हें सड़क, पानी, दवा-पानी चाहिए होता है। लेकिन साठ सालों से लोगों को इतना भी नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ये चुनाव जाति ब‌िरादरी का नहीं बल्कि आपके भविष्य का है। इस बार चुनाव में जाति बिरादरी से ऊपर उठकर मतदान करें।

मोदी ने कहा, जात‌ि बिरादरी केवल शादी के काम आती है नौकरी या विकास के लिए जाति काम नहीं आती है। जात का खेल खेलने से रोजगार नहीं मिलता।

हमने केंद्र में सरकार बनने के बाद पश्मीना के विकास के लिए पी थ्री प्रोजेक्ट शुरू किया है। सरकार ने आज तक जम्मू के पर्यटन के विकास के लिए कभी ध्यान नहीं दिया।

मैं जम्मू के पर्यटन का विकास करना चाहता हूं। इसी के लिए मैंने वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की है।

'वंशवाद का नाश करना होगा'

मोदी ने कहा, वंशवाद की राजनीति ने जम्मू-कश्मीर में दीमक लगा दी है। अगर परिवारवाद ऐसे ही चलता रहा तो आपके बच्चे कभी आगे नहीं आ सकते। ये लोकतंत्र का परिणाम है जो एक चाय वाला पीएम बन गया।

मोदी ने कहा, आजादी के बाद पहली बार रियासत में इतना मतदान हुआ है।

उन्होंने कहा, अब तक के चुनावों पर पूरी दुनिया का ध्यान नहीं ‌था लेकिन, जम्मू-कश्मीर के मतदान पर पूरी दुनिया की नजर है। यहां हुए बंपर मतदान से पूरी दुनिया चकित है।

मोदी ने कहा, कहावत है कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी पहाड़ के काम नहीं आता। मैं इस कहावत को बदलना चाहता हूं। मैं ऐसा विकास चाहता हूं जिसमें पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए।
विज्ञापन

'पोलिटिकल पंड़ितों को गलत साबि‌त करना है'

मोदी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि, भाजपा को वोट दें और बहुमत की सरकार बनाएं, मैं आपके सपने पूरे करने के लिए पूरी सरकार को लगा दूंगा।

मोदी ने कहा, लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी सभी पोलिटिकल पंड़ितों को गलत साबित करना होगा। इस बार अपना भविष्य तय करने की ताकत आपके हाथ में है। पहली बार कश्मीर घाटी के लोगों ने मतदान में भाग लेकर जम्मू का साथ दिया है।

मोदी ने कहा, भाईयों ने अब लूट बहुत हो चुकी है। चाहे एनसी हो, पीडीपी हो या कांग्रेस हो तीनों ने जमकर लूटा है। इन लुटेरों की दुकान बंद करने का समय आ गया है।

अब तक आपके पास इन तीनों के अलावा कोई विकल्प नहीं था लेकिन इस बार आपके पास नया ‌विकल्प मिला है। इसका लाभ उठाएं और भाजपा को जिताएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें