नारको आतंक के खिलाफ राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को जम्मू संभाग के जिला पुंछ में एजेंसी की टीम ने रेड की। पुंछ में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव करमाड़ा में नार्को आतंकी मोहम्मद इकबाल के घर पर एजेंसी की टीम दल बल के साथ पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान उसके घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं मिला, जिसके चलते एसआईए की टीम कुछ ही समय के बाद वापस लोट गई। इससे पहले मंगलवार को भी एसआईए ने 31 मई 2023 को करमाड़ा से नियंत्रण रेखा पर हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स के साथ दबोचे गए तीन नार्को आतंकियों और उनके दो साथियों को पुंछ न्यायालय से 18 दिन की रिमांड पर लिया, जिसके बाद आज की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।