शहीद एसपीओ की पत्नी को भेंट दे कर सम्मानित करते हुए ड़ीसी रियासी व एसएसपी रियासी।
- फोटो : REASI
रियासी। शिक्षा जोन चंकाह के अंतर्गत आने वाले माध्यमिक विद्यालय थुब को अब शहीद एसपीओ दिवान सिंह के नाम से जाना जाएगा। आतंकियों से हुई एक मुठभेड़ में थुब के स्थानीय निवासी दिवान सिंह शहीद हो गए थे।
वीरवार को शहीद के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन थुब में किया गया, जहां उनको याद कर माध्यमिक विद्यालय को शहीद एसपीओ दिवान सिंह का नाम दिया गया। दिवंगत ओमकार सिंह के घर 25 अक्तूबर 1974 को जन्मे दिवान सिंह ने 22 मार्च 1999 को जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर एसपीओ नौकरी शुरू की। तब क्षेत्र में आतंकवाद अपने चरम पर था। आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ होती थी।
25 जुलाई 1999 के दिन जिजबगली क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में दिवान सिंह ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया, और शहादत पाई। वीरवार को थुब में किए कार्यक्रम के दौरान शहीद की पत्नी विद्या देवी को डीसी चरणदीप सिंह और एसएसपी शैलेंदर सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया। पुलिस के जवानों ने मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
स्कूल के एक मुख्य कमरे में शहीद का फोटो भी लगाया गया। मौके पर एसीआर संजय बड़याल, एसडीपीओ अरनास प्रीतपाल सिंह, तहसीलदार ठाकराकोट नरेश कुमार के अलावा शिक्षा व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद को सम्मान देते हुए कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
थुब में शहीद को क्ष्रंद्घाजलि देते हुए स्थानीय ग्रामीण।- फोटो : REASI