फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में अवैध निर्माण की भरमार पर गरमाएगा सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिल्डिंग बायलाॅज पर नगर निगम की विशेष बैठक कल, खिलाफवर्जी विंग का स्टाफ रहा है सुर्खियों में
विज्ञापन


- पार्षदों का कहना : नियम जरूरी, पर पहले स्टाफ पर कसा जाए शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अवैध निर्माण की भरमार पर 14 जुलाई को सदन गरमाने के आसार हैं। मौजूदा समय में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। इस पर खिलाफवर्जी विंग कार्रवाई नहीं पा रहा। कुछ जगहों पर निर्माण में स्टाफ की मिलीभगत भी सामने आई है। ऐसे में बिल्डिंग बायलाॅज पर हो रही सदन की विशेष बैठक में विपक्षी पार्षद नगर निगम का घेराव करेंगे। पार्षदों का कहना है कि बिल्डिंग बायलॉज जरूरी है। इससे शहर की समस्याओं का निदान होगा, लेकिन अवैध निर्माण हो रहे हैं, इस पर कौन कार्रवाई करेगा। जो जिम्मेदार हैं, वे इसे सही से निभा नहीं रहे। नियम टूट रहे हैं। पहले तो खिलाफवर्जी विंग के दागी मुलाजिमों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इतना ही नहीं हाउस में पार्षद अवैध निर्माण की फोटो भी मेयर को दिखाएंगे। कार्रवाई की मांग की जाएगी। 27 जून को हुए जनरल हाउस में भी अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया गया था। इस पर कार्रवाई करने और मौके पर कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग पार्षद कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। इस बार हाउस में एक तरफ नियम बनेंगे तो दूसरी तरफ खिलाफवर्जी विंग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

-

अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। इस पर हाउस में पूछा जाएगा। दागी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही बिल्डिंग बायलाॅज पर बहस कर इसे लागू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- द्वारका चौधरी, नेता विपक्षी
-

वार्ड में अवैध निर्माण सरेआम हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। कौन अनुमति दे रहा है, ऐसे किसके कहने पर हो रहा है, सवाल हाउस में पूछा जाएगा। बिल्डिंग बायलाॅज शहर के लिए जरूरी है। यह लागू होना चाहिए।

- प्रीत्तम सिंह, पार्षद, वार्ड-55


नगर निगम में भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बिल्डिंग बायलॉज बनने से भ्रष्टाचार भी रुकेगा।

- गौरव चोपड़ा, पार्षद, वार्ड-28


घर बनाने की अनुमति लेने में परेशानी आ रही है। एनओसी न मिलने पर लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। शर्तें आसान होने से अवैध निर्माण रुकेगा।

- अमित गुप्ता, पार्षद, वार्ड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें