फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबलैड़ में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

विज्ञापन
गांव दवलैड से निकाले गए नगर किर्तन के दौरान आगे चलते पंज प्यारे - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बे दबलैड़ में गुरूद्धारा श्री सिंह सभा पहली पातशाही की और से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गांव की पंचायत के सरपंच सरदार हजारा सिंह की देखरेख व गांव की गठित गुरूद्धारा प्रबंधक कमेटी की और से निकाले गए नगर कीर्तन में काफी संख्या में संगत शामिल हुई। दबलैड़ से निकाले गए नगर कीर्तन गांव चक अस्लाम, कोठी मथूरा दास, ममका, कीरपिंड, टाण्डा, चक मोहम्मद यार से होते हुए दबलैड़ में समापन हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के आगे चल रहे पंच प्यारों का क्षेत्र के ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सिख समाज के युवकों ने गतका, तलबारबाजी करने के साथ कई प्रकार के करतब दिखा लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
इस दौरान कई स्थानो पर ग्रामीणों सहित सामाजिक संगठनों की और कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के स्टाल लोगों को जलपान कराया। पंचायत के सरपंच हजारा सिंह, समाजसेवी कैलाशपति सहित गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने नगर कीर्तन के आयोजन के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर हर बार की तरह इस आज नगर कीर्तन निकाला गया है। आपसी भाईचारे मजबूत करने व गुरु गोबिंद जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया ताकि लोगो की बेहतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें