फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः राजोरी में धमाके से अफरा-तफरी का माहौल, हमलावरों ने मंदिर को बनाया निशाना

Fri, 29 Jan 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के राजोरी में रहस्यमयी धमाका होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमलावरों ने इलाके के एक मंदिर को निशाना बनाने की नापाक हरकत की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सेना की टीमों ने शुक्रवार को राजोरी जिले के एक मंदिर के पास कल रात हुए विस्फोट की घटना की विस्तृत जांच की। बताया कि जिले के कालका माता मंदिर में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। घटना में जान या माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि संबंधित पुलिस पार्टी ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की एक टीम में एसएसपी राजोरी चंदन कोहली, एसएचओ के अलावा सेना की टीम ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया। विस्फोट के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों को आकर्षित कर रही सफेद चादर में लिपटी घाटी, गुलमर्ग जाने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें