फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से पीओके चली गई जरीना को पाकिस्तान ने लौटाया

Fri, 29 Jan 2021 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
विज्ञापन
जरीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांच माह पहले गलती से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पीओके गई जरीना बी (36) को पाकिस्तान ने वीरवार को लौटा दिया। पाकिस्तानी सेना ने चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते जरीना को सेना के हवाले किया। सेना ने जरीना को पुलिस तक पहुंचाया जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जरीना को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब 1.10 बजे जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट खोले गए। यहां भारत और पाकिस्तानी सेना व प्रशासन के अधिकारियों की मुलाकात हुई। इसके बाद पीओके की तरफ से जरीना बी निवासी गांव छेला ढांगरी तहसील मंडी जिला पुंछ को नियंत्रण रेखा के इस पार उसके वतन वापस भेजा गया। 

एएसपी पुंछ खालिद अमीन ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार जरीना बी 22 सितंबर 2020 को गलती से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके चली गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सेना ने पाकिस्तानी सेना एवं प्रशासन से उसकी वतन वापसी के लिए प्रयास शुरू किए थे। 
विज्ञापन


पति-बच्चे की मौत के बाद मानसिक हालत बिगड़ी
जरीना बी के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसका इकलौता बेटा भी दुनिया से चल बसा। जिसके चलते उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। वह पिछले करीब चार वर्षों से अपने पिता के घर में ही रह रही थी। जहां से वह गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें