फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फर मकबूल का स्वर्ण पदक पर कब्जा

Tue, 23 Dec 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगोबिंद सिंह भारत नगर स्टेडियम बीएसएफ पलोड़ा में सोमवार को जेएंडके एथलेटिक एसोसिएशन व ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से 12वीं स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 1500 मीटर दौड़ के मुकाबले में मुजफ्फर मकबूल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान सरदार रंगील सिंह मुख्य मेहमान थे। सरदार रंगील सिंह ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इसमें नरेश कुमार ने रजत व जफर अली ने कांस्य पदक पर हासिल किया। 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में जय कुमार ने स्वर्ण, कृष्ण ने रजत व करनैल सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

 रंगील सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप 22 से 25 दिसंबर तक चलेगी। इसमें कई तरह के मुकाबले आयोजित होंगे। इस मौके पर प्रो. आशूतोष शर्मा, रविंद्र सिंह, एसएसा गिल, शरत सिंह, शमशेर सिंह, समरजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरबचन सिंह, बलजिंद्र सिंह व अन्य कई कोच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें