अखनूर। चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट के दशहरा मैदान में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से कराए जा रहे सामुदायिक हॉल और शौचालय निर्माण के विरोध में क्षेत्र के कई लोग आ गए हैं। उनका कहना है कि इस निर्माण से दशहरा मैदान की भूमि का अकार कम होगा। कमेटी को निर्माण का स्थान बदलना चाहिए।
स्थानीय निवासी सतपाल ने दशहरा मैदान पर निर्माण कार्य शुरू करने की आलोचना करते हुए कहा अखनूर के बीच मात्र एक ही मैदान है, जिसमें हर वर्ष दशहरा उत्सव और दंगल का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित होते हैं। म्यूनिसिपल कमेटी के सामुदायिक भवन और शौचालय निर्माण से मैदान का एक हिस्सा खत्म हो जाएगा। कमेटी को चाहिए कि हरि मंदिर घाट पर काफी जगह पड़ी है। इस मैदान की भूमि की वजह दूसरी जगह पर निर्माण किया जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ने बताया कि अखनूर में विकास कार्यों के लिए ऐसी जगह है, जहां लोगों की समस्या का समाधान किया जा सकता है। मगर कमेटी द्वारा पहले से ही दशहरा मैदान की निर्धारित भूमि पर निर्माण करने से मैदान का आकार और भूमि कम होगी।
------
कमेटी की टीम ने हरि मंदिर घाट चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया है। दशहरा मैदान की कुछ भूमि पर निर्माण जारी है, जबकि साथ नाले की मरम्मत से मैदान की भूमि बढ़ गई है। ऐसे में मैदान की भूमि कम नहीं होगी।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर