आरएस पुरा। बनोटा मोड़ में रविवार शाम करीब सात बजे एक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान राहुल कुमार (26) पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव फतेहपुर ब्राह्मण आरएस पुरा के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल से राहुल आरएस पुरा से आ रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित करने पर शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। संवाद