फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी से 15 मार्च तक बंद रहेगी मुगल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के पूर्वानुमान और मुसाफिरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुगल रोड को यातायात के लिए बंद रखने का शेड्यूल तय कर दिया गया है। पहली जनवरी से सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से वर्जित रहेगी।
विज्ञापन


यातायात को फिर से बहाल करने के लिए 15 मार्च को खोला जाएगा। मंगलवार को सड़क एवं भवन मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला विस्तार से हुई चर्चा के बाद लिया गया।

मंत्री ने कहा कि बर्फबारी की संभावना को देखते हुए तमाम इलाकों में विभागीय अमला अपनी तैयारी पूरी रखे। सड़क मार्ग ठप होने के तुरंत बाद बर्फ को हटाकर जनजीवन की दुश्वारियां कम की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नए स्नो कटर मशीनों को कश्मीर संभाग के लिए तैनात

कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग बहाल करने के लिए स्नो कटर मशीनों का बेड़ा बढ़ाया गया है। पहले से मौजूद सौ से अधिक मशीनों के अलावा चौदह और स्नो कटर मशीनों को कश्मीर संभाग के लिए तैनात करने के निर्देश जारी हुए हैं।

विभागीय अफसरों के साथ बैठक में सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अल्ताफ बुखारी ने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चीफ इंजीनियर कश्मीर के पास अतिरिक्त स्नो कटर मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगीं। साथ ही हिदायतें जारी करते हुए बुखारी ने कहा कि बर्फ को हटाने के लिए केवल स्नो कटर मशीनों का ही उपयोग किया जाए।

यदि बर्फ हटाने के लिए सरकारी विभागों और एजेंसियों द्वारा कहीं से भी ट्रैक्टर अथवा जेसीबी मशीनों के इस्तेमाल की सूचना मिलती है तो तत्काल मशीनें जब्त की जाएं। सरकारी विभाग सुनिश्चित करें कि बर्फ हटाते समय सड़कों को नुक्सान पहुंचाने वालों से दुगनी राशि जुर्माने के रूप में वसूली जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें