जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कहा है कि अलगाववादी नेता मसर्रत आलम के पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। मुफ्ती ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
केंद्र सरकार की ओर से मुफ्ती सरकार को चेतावनी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा, आलम पर जल्द ही इस अपराध के लिए कार्रवाई की जाएगी। कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जम्मू में मसर्रत और पाक के समर्थक सड़कों पर उतर आए। जम्मू में लोगों ने कई जगहों पर राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया है।
जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर ने मसरर्त आलम के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'अगर पीडीपी नहीं मानी तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर कुछ भी हो सकता है।'