फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, चुनौतीपूर्ण पद की बधाई

Thu, 19 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधानसभा स्पीकर कविंद्र गुप्ता को बुधवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत लगभग हर दल के विधायकों ने बधाई दी और उनसे अपेक्षा की कि वह विधानसभा के संरक्षक की तरह काम करते हुए सदन की मर्यादा को बरकरार रखने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी बात रखने का मौका मुहैया करवाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने नवनिर्वाचित स्पीकर कविंद्र गुप्ता को दिल की गहराइयों से बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा सदन की मर्यादा को बरकरार रखने के लिए स्पीकर सदन में संरक्षक की तरह काम करता है।

यह ड्यूटी चुनौतीपूर्ण भी है, क्योंकि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को बात रखने का मौका भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका है और पूर्व में जब हम भी विपक्ष में थे तो अपनी पार्टी के विधायकों के सदन में कुछ कार्यों से असहमत थे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक कविंद्र गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि वह नये स्पीकर को बचपन से जानते हैं। तीन बार नगर निगम के मेयर रहते हुए भी उन्होंने काफी प्रतिष्ठा कमाई। उन्होंने कहा कि स्पीकर कविंद्र गुप्ता अपने पद के साथ पूरा इंसाफ करेंगे, इसकी उन्हें पूरी आशा है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नव निर्वाचित स्पीकर कविंद्र गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि स्पीकर सदन का संरक्षक होता है। वह सदस्यों का भी संरक्षक होता है और विपक्ष का भी। उन्होंने कहा कि स्पीकर को जम्मू कश्मीर के संविधान के साथ इंसाफ करना होगा। सबको अपनी बात रखने का मौका भी देना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें