जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट के साथ मीटिंग की। इसमें सीएम मुफ्ती और उनकी कैबिनेट ने रियासत के पुलिस महकमें में कई बड़े फेरबदल किए।
उधमपुर हमले में घायल हुए एक ट्रक क्लीनर की कल मौत के बाद कश्मीर घाटी हालात तनावपूर्ण हैं। इस बीच सरकार द्वारा पुलिस महकमें में किए गए बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है।
इन तबादलों में इम्तियाज हुसैन मीर को बारामुला का एएसएसपी बनाया गया है। वहीं राजेश्वर सिंह को रोजोरी के एसएसपी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। एसएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू को आईपीआर 15वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।
बसंत कुमार को जम्मू ट्रैफिक डीआईजी, अनीता शर्मा को एसएसपी जम्मू ट्रैफिक, पवन परिहार को एसएसपी कठुआ, पवन कोटवाल को एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे से एसएसपी रियासी, उत्तम चंद्र को एसएसपी जम्मू से पुंछ का एसएसपी बनाया गया है।
मुबशेर लतीफी को एसएसपी क्राइम से एसएसपी ट्रैफिक (नेशनल हाइवे) बनाया गया है। एसपी अनंतनाग अब्दुल जब्बार को श्रीनगर का एसएसपी बनाया गया है।