फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जम्मू की गाड़ियों को कश्मीर घाटी जाने से रोका

Mon, 19 Oct 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर की मौत की सूचना के बाद घाटी में बंद और पथराव की घटनाओं के मद्देनजर घाटी जाने वाली जम्मू और उधमपुर की सभी गाड़ियों को नगर के बाहर बट्टल बालियां क्षेत्र में रोक दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने केवल घाटी के नंबरों की वाली गाड़ियों को ही आगे जाने दिया। इसके अलावा जरूरी सामान ले जा रहे बाहरी राज्यों के ट्रकों को आगे जाने की अनुमति दी गई।

उधमपुर और जम्मू के नंबरों वाली गाड़ियों पर पथराव और अन्य हिंसा की सूचना मिलते ही उधमपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई।

शाम छह बजे पुलिस ने बट्टल बालियां क्षेत्र से आगे किसी भी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया गया। डीएसपी गौरव महाजन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस का विशेष नाका लगाया और गाड़ियों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि रात के समय इतनी गाड़ियां नहीं निकली, जो घाटी की तरफ जा रही थी। लेकिन सोमवार को सचिवालय मूव के दौरान श्रीनगर में कार्यालय होने के कारण ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों इन गाड़ियां में मौजूद थे।

इन कर्मचारियों के अनुसार घाटी में हालात खराब हैं और वह सचिवालय में राज्य परिवहन निगम की गाड़ियों में जा रहे हैं। अब हालात खराब होने के कारण उन्हें अपनी प्राइवेट गाड़ियों की बजाए सार्वजनिक गाड़ियों में सवार होकर घाटी पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें