फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में शांति का एजेंडा लेकर चल रहे मुफ्ती: महबूबा

Fri, 04 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के वार्ड चार में एससी एडवाइजरी बोर्ड के उपचेयरमैन भूषण डोगरा के निवास पर वीरवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद जम्मू कश्मीर में शांति का स्थल बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी है कि भारत-पाक बातचीत कर समस्याओं का हल निकाले। सीमा पर गोलीबारी बंद हो। उन्होंने उपजिले की खस्ताहाल सड़कों की सुधार करने के साथ बिजली-पानी संकट दूर करने पर जोर दिया।

कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के तहत कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों की दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान पीडीपी के विधान परिषद के सदस्य विक्रमादित्य सिंह, वरिष्ठ नेता चौधरी हुसैन अली वफा, त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री चौ. गारू राम, फकीर चंद भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें