फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती की 'हीलिंग टच पालिसी' के मुरीद थे मोदी

Fri, 08 Jan 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से जम्मू-कश्मीर और समूचे देश का बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मुफ्ती की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। कहा कि मुफ्ती ने हीलिंग टच नीति से जम्मू-कश्मीर और वहां के लोगों के जीवन में बदलाव लाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मुख्यमंत्री के अपने पहले कार्यकाल में लोगों में विश्वास बहाली के लिए हीलिंग टच पालिसी के तहत काम करना शुरू किया था। इसके तहत लोगों में विश्वास बहाली के कदम उठाने के साथ ही एक-दूसरे से संपर्क बढ़ाने पर जोर था।
विज्ञापन


उनका मानना था कि कश्मीर समस्या के समाधान के लिए कोई रेडीमेड फार्मूला नहीं है, बल्कि हीलिंग टच से इस दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

उनका यह भी कहना था कि आतंकवाद प्रभावित इस राज्य के लिए इसी नीति के तहत लोगों का विश्वास जीता जा सकता है। बिना आम लोगों को विश्वास में लिए रियासत में अमन, शांति की कल्पना करना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें