मुफ्ती सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का असर अफसरशाही पर भी दिखा। बैठक में तबादलों की सुगबुगाहट से दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
यहां तक अधिकतर सरकारी विभागों के उच्च अधिकारी अपने कार्यालय से नदारद दिखे। इसकी वजह से इन कार्यालयों में होने वाले रूटीन कार्य भी नहीं हुए।
खासकर आरटीओ कार्यालय में दिन भर न तो आरटीओ दिखे और न ही एआरटीओ। कई लोग हस्ताक्षरों के लिए दरबदर होते रहे।
दरअसल, विभागों में कार्यरत अधिकारी सचिवालय के ही चक्कर काटते रहे। सब अपने तबादलों को लेकर संशय में रहे। कई ने अपने तबादलों का डर होने से जुगाड़ लगाने में ही दिन निकाल दिया।
कई ने दिन भर सचिवालय में डेरा जमाए रखा। सचिवालय के बाहर भी जमावड़ा लगा रहा। वहीं दिनभर तमाम विभागों के अधिकारी कैबिनेट की बैठक को लेकर चर्चा करते रहे।