फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें मुबारक मंडी परिसर का जीर्णोद्धार : एलजी

विज्ञापन
मुबारक मंडी धरोहर पसिर का निरीक्षण करने पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। स्रोत : पीआईबी।
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को मुबारक मंडी धरोहर परिसर का दौरा कर संरक्षण व विकास से संबंधित चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति जानी। परिसर के निकट स्थित ऐतिहासिक गदाधारी मंदिर की क्षतिग्रस्त दीवार और शिलाखंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मुख्य सचिव (सीएस) अटल डुल्लू को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जीर्णोद्धार प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने मुबारक मंडी परिसर में रैंप आधारित बहुस्तरीय कार पार्किंग सुविधा के निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। बाद में एलजी ने नवनिर्मित पुस्तकालय सह कैफेटेरिया का दौरा किया। मुबारक मंडी जम्मू हेरिटेज सोसायटी के कार्यकारी निदेशक ने पुनरुद्धार, जीर्णोद्धार और नवीनीकरण के शेष कार्यों की जानकारी दी।
बताया गया कि दरबार हाल, राजा राम सिंह महल, राजा अमर सिंह महल और डोगरा कला संग्रहालय के संरक्षण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य कुछ महीने में पूर्ण कर लिए जाएंगे। चार जून को जेसीबी से पार्किंग के लिए खोदाई करते वक्त करीब दो साल पुराने गदाधारी मंदिर की दीवार ढह गई थी। उसी दिन से घटना चर्चा का विषय बनी हुई थी।
विज्ञापन

एलजी के मुआयने के दौरान विधायक युद्धवीर सेठी, प्रधान सचिव बृज मोहन शर्मा, संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, आईजी भीम सेन टूटी, उपायुक्त राकेश मिन्हास, एसएसपी जोगिंदर सिंह, एमएमजेएचएस की कार्यकारी निदेशक दीपिका शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें