फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमए स्टेडियम में गुलचैन सिंह चाढ़क मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, गेम चेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम में गुलचैन सिंह चाढ़क मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मुकाबला गेम चेंजर्स व जम्मू-कश्मीर टीम के बीच खेला गया। गेम चेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। आशीष ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयुष ने तीन विकेट हासिल किए। गेम चेंजर्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 183 रन बनाए और मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। रवि ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जबकि तरनदीप सिंह ने 50 रन मारे। तरनदीप ने तीन विकेट चटकाए। गगन ने भी तीन विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तरनदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें