ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा ने सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पहुंचकर कहा कि पाकिस्तान बौखला गया है। वह समय-समय पर ऐसी हरकतें करता रहता है लेकिन मैं यह संदेश देना चाहता हूँ कि यह भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सबका है और वे हमेशा एक जुट रहेंगे। कोई भी ताकत उन्हें विभाजित नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा, यह मुल्क हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के खून से सजा हुआ मुल्क है। जो तिरंगा है वो इस देश में सभी के खून से सजा हुआ है। इससे पहले बिट्टा अलूचीबाग़ स्थित प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के घर संवेदना प्रकट करने भी पहुंचे। बिट्टा ने कहा कि वे केंद्रीय गृह मंत्री और एलजी से मिलकर आग्रह करेंगे कि अल्पसंख्यकों का पलायन रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।