फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी मरकज से जम्मू-कश्मीर लौटे अधिकतर लोगों की पहचान हो चुकी हैः डीजीपी दिलबाग सिंह

Sat, 11 Apr 2020 03:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि दिल्ली में तब्लीगी मरकज से शामिल होकर जम्मू पहुंचने वाले अधिकतर लोगों की पहचान हो चुकी है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। जो बचे हुए हैं, उनको भी ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सिंह ने जम्मू शहर का दौरा किया। इस दौरान रेड जोन में भी पहुंचे। पीसीआर और जिला पुलिस लाइन का दौरा किया। वह जानीपुर के भवानी नगर, बठिंडी, गोरखानगर भी गए। यह क्षेत्र रेड जोन घोषित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों और अन्य सुरक्षाबलों से मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाया। डीजीपी ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर, अस्पतालों, आइसोलेशन सेंटरों और रेड जोन में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए सैनिटेशन टनल तैयार किए गए हैं। पुलिस अपने कर्मियों के लिए गंभीर है। उनकी सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान है।

उन्होंने कहा कि मार्केट में मास्क और संरक्षित वस्तुओं का अभाव है। इसलिए हमने अपने वेलफेयर सेंटर में ही अच्छी क्वालिटी वाले मास्क और गाउन तैयार किए हैं। डीजी ने कहा कि लोग पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन करें और इसकी गंभीरता से समझें। जरूरी सामान के लिए हर घर से एक व्यक्ति बाहर निकले।
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर तोड़ने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। एक तरफ पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। लेकिन पाकिस्तान भारत में आतंकियों को भेजने के लिए गोलाबारी कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान हर मोर्च पर विफल हुआ है। हाल ही में आतंकियों को भेजने की कोशिशें नाकाम की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें